श्रीडूंगरगढ टुडे 18 जुलाई 2026
क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीडि़ता द्वारा श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिसमें बताया कि उसके पति व अन्य परिजन विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बाहर गए हुए थे और वह 16 जुलाई देर रात्री को अपने घर के बाखल में बच्चों के साथ सो रही थी।
रात्रि को आवारा सांड बाखल में घुस गया, उसको निकालने के लिए व बाहर गली में गई। इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी आकर रुकी, जिसमें सवार दो लोगों द्वारा उसको जबरन पकड़ लिया गया चाकू व पिस्तौल दिखाकर मारपीट करके पिकअप गाड़ी में डालकर अपहरण कर के ले गए। आरोपियों ने उसको एक खेत में ले जाकर दोनों आरोपीगण द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर चाकू की नोक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
आरोपीयो ने उसको वापस गाड़ी में डालकर घर के सामने ले आए और उसे उतारकर भाग गए। इसी दौरान पड़ोसियों द्वारा उसे गाड़ी के नंबर भी नोट किए गए जो पुलिस को उपलब्ध करवा दिए हैं। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दोनों नामजद आरोपियों परमेश्वर लाल व छगनलाल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक कर रहे हैं।



