श्रीडूंगरगढ टुडे 12 अगस्त 2026
गांव कोटासर स्थित श्री करणी गौशाला में हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर भक्ति, गोसेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम देखने को मिला। गौशाला प्रांगण में महा रुद्राभिषेक, हवन अनुष्ठान और सत्संग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और दानदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ गौशाला परिसर
हवन अनुष्ठान दुलचासर के पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया मुख्य यजमान मालाराम सारण एवं उनकी धर्मपत्नी ने भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक और हवन में आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया।
इसके साथ ही गौशाला कमेटी के अमर सिंह पड़िहार, माल सिंह राठौड़, किशोर सिंह रूपावत, मोहन सिंह चौहान, रामदयाल शर्मा और जगदीश प्रसाद जोशी सहित सत्संग महिला मंडली ने हवन कुंड में आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
भजन-कीर्तन और पौधरोपण
गाँव से पधारी महिला सत्संग मंडली ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं और भजन-कीर्तन के साथ गोसेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।
हरियाली अमावस्या के अवसर पर बीकानेर से आए पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा, गौभक्त प्रेरक कला एवं मोहित कुमार गोस्वामी ने गौशाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
दानदाताओं ने की बढ़-चढ़कर की गौसेवा (प्रमुख दान सूची)
हरियाली अमावस्या पर भामाशाहों ने गौमाता के सहयोग के लिए दिल खोलकर दान दिया:-
- मां कामाख्या गौ सेवा मित्र मंडल: ₹3,100
- कमल किशोर पानेचा (CA), दुलचासर: ₹2,251
- योगेश कुमार शर्मा (हनुमानगढ़ हाल जयपुर): ₹2,500
- रिछपाल धारणिया (सावंतसर): ₹2,500
- प्रेरक कला (बीकानेर): ₹2,100
- श्याम सुंदर नागल सुथार (दुलचासर हाल चेन्नई): ₹2,100
- श्यामसुंदर मोटियार सुथार (पलाना हाल बेंगलुरु): ₹2,100
- मांगीलाल झंवर व मनोज कुमार झंवर (कालू हाल रुड़की): अपने दोहिते दैविक राठी के जन्मोत्सव पर ₹2,100
- मोहित कुमार गोस्वामी (बीकानेर): ₹1,500
- मातृ शक्ति (गुप्तदान): ₹1,300
- छैलू सिंह राठौड़ (हाडलां): ₹1,300
- रतन सिंह हाडा (मुसलकी): ₹1,300
- अमोलक कुमार शंघई (मुंबई): ₹1,121
- मनोज कुमार सुथार (दुलचासर): ₹1,121
- महावीर प्रसाद पुत्र फकीरचंद मूंधड़ा (दुलचासर हाल कोलकाता): ₹1,121
- राजेंद्र कुमार जोशी (गंगा शहर): ₹1,121
- बाबूलाल जोशी (कोटासर): ₹1,121
- गणेश मल ठेकेदार सुथार (मुंबई): ₹1,121
- मालचंद सुथार (दुलचासर): ₹1,121 मूंग चूरी एवं ₹1,600 ज्वार चुगा
- रामेश्वर लाल सुथार (कुचोर अगुणी हाल चेन्नई): ₹1,100
- देवेंद्र सोनी (दुसारणा): ₹1,100
- श्री राम सुथार (दुलचासर हाल मुंबई): ₹1,100
- राधा रानी सरकार (गुप्त दान): ₹1,100
- श्रवण सिंह भाटी (कोटासर): ₹1,100
युवाओं ने संभाला गोसेवा भंडारे का जिम्मा
कार्यक्रम के अंत में आयोजित गोसेवा भंडारे में युवा गोभक्त रणवीर सिंह चौहान, करणी सिंह राठौड़, मनीराम बिश्नोई, कुशाल सिंह पड़िहार, राजेन्द्र, मदन बिश्नोई सहित अन्य युवाओं ने सेवा-भावी योगदान दिया।
आभार व्यक्त: गौशाला कमेटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी दानदाताओं, भामाशाहों और भंडारा वितरण में सहयोग करने वाले युवा कार्यकर्ताओं का सहृदय आभार व्यक्त किया।











