श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 सितंबर 2025
मंगलवार को सेवादार आनंद जोशी एक अज्ञात युवक को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पहचान संबंधी पूछताछ के बाद उसे कांस्टेबल नरेंद्र सिंह के साथ अनाथ आश्रम भिजवा दिया। आनंद ने बताया कि युवक ने अपना नाम प्रमोद और पिता का नाम फूलचंद बता रहा है। वह खुद को गांव अलाड़ी का निवासी बता रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह युवक सोमवार को बिग्गा क्षेत्र में देखा गया था, जबकि मंगलवार को वह हेमासर की रोही में भटकता मिला। पुलिस फिलहाल उसे सुरक्षित आश्रम में रखवा दिया है और उसके परिजनों का पता लगाने की प्रक्रिया जारी है। अगर आप भी पहचानते है। तो करे सम्पर्क इस खबर को शयेर करे ताकि ये अपने परिजनों तक पहुंच जाए।





