श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 नवम्बर 2025
बिग्गा के विश्व रक्षक बाबा भैरव मंदिर में 12 नवंबर 2025, बुधवार को श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मन्दिर को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया है। बुधवार सुबह 10.30 बजे महाआरती का आयोजन होगा व उसके पश्चात बाबा को प्रसाद भोग लगाया जाएगा। दोहपर 12.15 बजे रूद्राभिषेक किया जाएगा। शाम 7 बजे 2100 दीप जलाकर बाबा के अवतरण दिवस की खुशियां मनाई जाएगी। शाम 7.30 बजे 51 किलो के केक का भोग बाबा को लगाया जाएगा व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं रात 9 बजे जागरण का आयोजन होगा जिसमें बिग्गा के भजन कलाकार मुकसा एण्ड पार्टी व जगदीश भार्गव भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।




