श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 मार्च 2026
क्षेत्र के गांव सूडसर के पीटीआई मुकेश सहारण की दो बहनों का विवाह 10 मार्च को शेरेरा निवासी परिवार में विधि विधान से संपन्न हुआ, वहीं मुकेश का विवाह गुरूवार को ऊपनी में रामरख गोदारा की पुत्री के साथ संपन्न हुआ है। सहारण परिवार ने तीनों ही विवाह समारोह बिना दहेज के संपन्न किए है। राउमावि ऊपनी वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश सिद्ध ने बताया कि सूडसर के सहारण परिवार ने किसी प्रकार का दहेज ना लिया व ना दिया, वहीं सादगीपूर्ण विवाह को प्राथमिकता दी है। सूडसर सहित ऊपनी व शेरेरा में इस पहल का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने इसकी सराहना की।



