हिन्दू नववर्ष पर होगा हनुमान चालीसा का सामूहिक वाचन
श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 मार्च 2026
हर वर्ष के भांति इस बार भी चैत्र शुक्ल पक्ष हिन्दू नववर्ष की प्रतिपदा तिथि एवं नवसंवत्सर पर गुरुवार को उपतहसील सूडसर के पांचों गांवों में हिन्दू धर्म यात्रा निकाली जाएगी। हिन्दू नववर्ष सेवा समिति से मिली जानकारी के अनुसार हिन्दू धर्म यात्रा सुबह सवा नौ बजे टेऊ ठाकुरजी मंदिर से प्रारंभ होकर सूडसर, देराजसर, गोपालसर, दुलचासर से होते हुए सूडसर बाजार से होकर सूडसर हनुमानजी मंदिर में जाकर विसर्जन होगी। सेवा समिति ने सभी हिन्दू धर्मावलंबियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिन्दू धर्म यात्रा में शामिल होकर इसको सफल बनाने का आह्वान किया है। इसको लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुलचासर व सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय सूडसर के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई और हिन्दू धर्म यात्रा को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया।



