श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 मार्च 2026
सूडसर उपतहसील क्षेत्र के गांव टेऊ की मुख्य चौपाल चैत्र नवरात्रा के अवसर धर्म ध्वज की स्थापना के साथ नौ दिवसीय रामलीला का मंचन शुरु हुआ रामलीला मंचन व प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन व गणेश पूजन के साथ विधिवत रुप से रामलीला का मंचन प्रारंभ किया। भारत की सुप्रसिद्ध धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी बनारस जय मां भवानी श्री रामायण प्रचारक मंडल के कलाकारों द्वारा नवमी तिथि तक नौ दिवसीय रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला का मंचन रात को 7.30 बजे से 10.30 बजे तक होगा। इससे पहले रामलीला मंचन के लिए धर्म ध्वज पूजन कर स्थापित किया गया। इस दौरान समाजसेवी धुड़दास स्वामी के सान्निध्य में हिन्दू नववर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार, संयोजक रेवंत सैन, श्रवणदास स्वामी, गिरधारी भादू, हनुमान कूकणा, मामराज नाई, कुंभाराम, ओमप्रकाश नाई समेत धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजन करवाया और फीता काटकर शुभारंभ किया गया।






