श्रीडूंगरगढ टुडे 12 नवंबर 2026
कस्बे के निवासी एवं पाली प्रवासी गणेशाराम बासनीवाल (मोमसर बास) द्वारा अपने निवास स्थान पर समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों और नवनिर्वाचित सरपंच का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड 20 के पार्षद रमेश बासनीवाल, वार्ड 23 के पार्षद कैलाश गंगपारिया, वार्ड10 के पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचैरिया, वार्ड 13 के पार्षद प्रतिनिधि भंवरलाल प्रजापत एवं प्रत्याशी भरत खोईवाल, जैतासर सरपंच ओमप्रकाश नाई का साफा पहना कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज बंधुओं ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे समाज के मुद्दों पर पार्टियों और संगठनों के भेद को भूलकर एकजुट रहें
गणेशाराम बासनीवाल ने समाज के राजनीति में आगे बढ़ने पर सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दीं और जनता से किए गए वादों को पूरी निष्ठा से निभाने की अपील की। इस पूरे कार्यक्रम का संयोजन रामचंद्र छापोला द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मोहनलाल मिनोटिया, सुखाराम बासनीवाल, गणेशाराम बासनीवाल, प्रेमसुख घोडेला, रामगोपाल तूनवाल सीकर, जिगर बासनीवाल, शिव रतन छापोला, अशोक कुमार बासनीवाल, रामावतार मिनोटिया, शिव मिनोटिया, नारायण लखेसर, नंदकिशोर बासनीवाल, भंवरलाल कुचेरिया, सुभाष कुलचानिया, रामचन्द्र छापोला, शिव प्रकाश लिहानीवाल सीकर, मुलाराम गैदर, रामावतार बासनीवाल आदि मौजूद रहे।
अंत में सभी समाज बंधुओं ने गणेशाराम बासनीवाल का आभार प्रकट किया और उनके इस जनहितैषी स्वभाव की सराहना करते हुए प्रसिद्ध कहावत “जननी जने तो एडा जने, के दाता के सूर” को चरितार्थ करने वाला बताया।




