श्रीडूंगरगढ टुडे 13 नवंबर 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)🕉️
पञ्चाङ्ग विवरण
- कल्प: श्वेत-वराह
- मन्वंतर: वैवस्वत
- युग: कलियुग (28वाँ चतुर्युग – प्रथम चरण)
- विक्रम संवत: 2083 (रौद्र)
- शक संवत: 1948
- अयन: दक्षिणायण (दक्षिण गोले)
- ऋतु: शरद
- मास: कार्तिक
- पक्ष: शुक्ल
- सूर्य राशि: तुला
- चंद्र राशि: धनु
- सूर्योदय: 06:35 AM
- सूर्यास्त: 05:25 PM
- तिथि: चतुर्थी (सायं 06:13 PM तक, तत्पश्चात पंचमी)
- नक्षत्र: मूल (अपराह्न 04:03 PM तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा)
- योग: धृति (प्रातः 04:55 AM तक, तत्पश्चात शूल)
- करण: भद्रा (सायं 06:13 PM तक, तत्पश्चात बव)
- दिशाशूल: पश्चिम दिशा में
भद्रा विचार:
स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं, पाताले च धनागमः। मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।
भद्रा काल: सायं 06:13 PM तक | भद्रा वास: पाताल लोक⚔️ शुभ-अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल: 10:38 AM से 12:00 PM
- यमगण्ड: 02:42 PM से 04:03 PM
- गुलिक काल: 07:56 AM से 09:17 AM
- दुर्मुहूर्त: 08:44 AM से 09:28 AM
- अभिजित मुहूर्त: 11:38 AM से 12:22 PM
⏰ चौघड़िया एवं होरा
🌞 दिन का चौघड़िया
- चर: 06:35 AM – 07:56 AM (🟢 शुभ)
- लाभ: 07:56 AM – 09:17 AM (🟢 शुभ)
- अमृत: 09:17 AM – 10:38 AM (🟢 शुभ)
- काल: 10:38 AM – 12:00 PM (🔴 अशुभ)
- शुभ: 12:00 PM – 01:21 PM (🟢 शुभ)
- रोग: 01:21 PM – 02:42 PM (🔴 अशुभ)
- उद्वेग: 02:42 PM – 04:03 PM (🔴 अशुभ)
- चर: 04:03 PM – 05:25 PM (🟢 शुभ)
🌙 रात्रि का चौघड़िया
- रोग: 05:25 PM – 07:03 PM (🔴 अशुभ)
- काल: 07:03 PM – 08:42 PM (🔴 अशुभ)
- लाभ: 08:42 PM – 10:21 PM (🟢 शुभ)
- उद्वेग: 10:21 PM – 12:00 AM (🔴 अशुभ)
- शुभ: 12:00 AM – 01:38 AM (🟢 शुभ)
- अमृत: 01:38 AM – 03:17 AM (🟢 शुभ)
- चर: 03:17 AM – 04:56 AM (🟢 शुभ)
- रोग: 04:56 AM – 06:35 AM (🔴 अशुभ)
चौघड़िया फल विचार:
✨ चर में चक्र चलाइये, उद्वेगे थलगार। शुभ में स्त्री श्रृंगार करे, लाभ में करो व्यापार॥
✨ रोग में रोगी स्नान करे, काल करो भण्डार। अमृत में काम सभी करो, सहाय करो कर्तार।🌟 व्रत एवं पर्व
- विनायक चतुर्थी
- सूर्य षष्ठी व्रतारम्भ (छठ पर्व – तीन दिनों तक)
🌺 माँ लक्ष्मी वंदना
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
ॐ नमो भाग्यलक्ष्म्यै च विद्महे। अष्टलक्ष्म्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मी: प्रचोदयात् ॥🔮 आज का राशिफल
- 🐐 मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज के दिन आपके मन में उधेड़बुन लगी रहेगी। जो करना चाहेंगे, वह नहीं कर पाएंगे; उल्टे जिस काम से चिढ़ है, मजबूरी में वही करना पड़ेगा। मध्याह्न तक का समय मानसिक एवं पारिवारिक रूप से शांतिदायक रहेगा। घर में पूजा-पाठ व दान-पुण्य से वातावरण ऊर्जावान बनेगा। मध्याह्न बाद का समय विविध उलझनों वाला रहेगा। कार्य-व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी अपना काम आपके सिर थोप सकते हैं। लघु यात्रा के योग हैं, संभव हो तो टालें।
- 🐂 वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज का दिन सेहत को लेकर परेशान कर सकता है। मौसमी बीमारियों के कारण सर्दी-जुकाम से कोई न कोई परेशान रहेगा और दैनिक कार्य भी विलंब से होंगे। कार्य-व्यवसाय से आज लाभ की आशा न रखें; किसी से धन या अन्य कारणों से विवाद होने पर भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। संध्या के आसपास किसी के सहयोग से धन संबंधी काम बनने से कुछ राहत मिलेगी। पैतृक धन या संपत्ति में ह्रास होने के योग हैं। घरेलू व व्यावसायिक खर्चों को लेकर विशेष चिंता रहेगी।
- 👫 मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन शुभफलदायक रहेगा। दिनभर किसी न किसी काम से भागदौड़ बनी रहेगी, लेकिन इसका सफल परिणाम आपको उत्साहित रखेगा। दिन के आरंभ में पेट या मांसपेशियों में हल्की तकलीफ हो सकती है, जो मध्याह्न तक स्वतः ठीक हो जाएगी। काम-धंधे को लेकर गंभीर रहेंगे। भाग्य का साथ मिलने से धन लाभ अवश्य होगा, लेकिन तुरंत कहीं न कहीं खर्च भी हो जाएगा। वाणी का प्रयोग संभालकर करें, अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है।
- 🦀 कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। पूर्व की किसी गलती को लेकर मन में ग्लानि होगी, लेकिन सुधार करने की बजाय दोबारा वही गलती करने से शत्रु बढ़ सकते हैं। घरेलू व व्यक्तिगत सुख-सुविधा जुटाने के चक्कर में अनैतिक कार्यों से बचें, अन्यथा सरकारी उलझनों में फंस सकते हैं। कार्य-व्यवसाय में स्थिरता नहीं रहेगी। स्त्री वर्ग बोलचाल में सावधानी बरतें, छोटी सी बात पर कलह हो सकती है। सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।
- 🦁 सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आप प्रत्येक कार्य बुद्धि-विवेक से करेंगे, लेकिन पूर्व की अनियमितता के कारण शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। घर के सदस्यों का व्यवहार भी विपरीत रह सकता है। व्यवसाय की गति अन्य दिनों की तुलना में धीमी रहेगी। किसी कार्य से लाभ होते-होते अंत समय में अटक सकता है, फिर भी पुराने अनुबंधों द्वारा खर्च लायक आय हो जाएगी। भागीदारी के कार्यों में निवेश से बचें। घर में आवश्यकता के समय ही बोलें, शांति बनी रहेगी।
- 👩 कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। दिन के आरंभ से ही किसी से कहासुनी की संभावना है। संतान या किसी अन्य परिजन का उद्दंड व्यवहार कलह करवा सकता है, अतः धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र से ज्यादा संभावना नहीं रहेगी, फिर भी आकस्मिक लाभ संचित कोष में वृद्धि करेगा। वाणी और व्यवहार पर अधिक संयम रखने की आवश्यकता है। संध्या के समय थकान अधिक होगी, लेकिन स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
- ⚖️ तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन साधारण रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य ठीक रहने पर भी आलस्य के कारण कार्यों में विलंब होगा। कार्यक्षेत्र पर लाभ पाने के लिए विविध युक्तियां लगाएंगे, लेकिन अधिकांश में असफलता मिल सकती है। धन लाभ अवश्य होगा, पर पुराने उधार व दैनिक खर्च के आगे कम रहेगा। धर्म-कर्म में आस्था रहने पर भी भाग्य का साथ कम मिलेगा। विरोधी पक्ष पर ढील न बरतें। ठंड का प्रकोप सेहत पर देखने को मिल सकता है।
- 🦂 वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज के दिन आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। स्वभाव संतोषी रहेगा, फिर भी आकस्मिक आने वाले क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। स्वभाव शंकालु रह सकता है; किसी के दबाव या बहकावे में आकर गलत निर्णय न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। भाई-बंधुओं से संबंध ईर्ष्यायुक्त हो सकते हैं, फिर भी कार्यक्षेत्र पर मार्गदर्शन मिलने से आवश्यकतानुसार धन सहज मिल जाएगा। जीवनसाथी की किसी गुप्त कामना को पूर्ण न कर पाने पर खटास आ सकती है।
- 🏹 धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे): मन में चंचलता बढ़ने के कारण आज आपका स्वभाव पल-पल बदलेगा। किसी भी कार्य में अनिर्णय की स्थिति बाधा डालेगी। स्वभाव में आडंबर रहने से सार्वजनिक क्षेत्र पर व्यर्थ खर्च करेंगे। कार्य-व्यवसाय से नियमित आय न होने से अधिक चौकन्ना रहना पड़ेगा। छाती या ऊपरी भाग में कोई न कोई स्वास्थ्य समस्या बन सकती है, समय पर उपचार लें। भावुकता अधिक रहेगी और विपरीत लिंगीय के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।
- 🐊 मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी): आज का दिन विपरीत फलदायक है। स्वभाव की मनमानी किसी न किसी रूप में हानि कराएगी। मन अनैतिक कर्मों में अधिक रहेगा और मौज-शौक के पीछे संचित धन भी खर्च कर सकते हैं, जिससे बाद में आर्थिक संकट आ सकता है। कार्य-व्यवसाय की स्थिति दयनीय रहेगी। मध्याह्न बाद थोड़ी बहुत आय होगी, लेकिन आकस्मिक नुकसान भी हो सकता है। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें, दुर्घटना की संभावना है।
- 🍯 कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन आपका व्यवहार होने वाले लाभ को कम या अधिक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। काम निकालने के लिए मीठा व्यवहार करेंगे, किंतु खटपट वालों से दूरी बनाए रखेंगे। कार्य-व्यवसाय के साथ अन्य मार्ग से धन की आमद अवश्य होगी। अचल संपत्ति से भी लाभ की संभावना है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर ठन सकती है, पर मामला गंभीर नहीं होगा। विदेश जाने के इच्छुक जातकों के प्रयास सफल हो सकते हैं।
- 🐳 मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज के दिन भागदौड़ बनी रहेगी। दिन के आरंभ से ही आकस्मिक यात्रा की योजना बनेगी, जिसके अंत समय में टलने की संभावना भी है। कार्य-व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने के बावजूद आपके कार्यों में बाधा नहीं पहुंचेगी। पूर्व में बनाई योजनाएं फलीभूत होंगी और आवश्यकता पड़ने पर धन लाभ भी हो जाएगा। घर के सदस्यों से भावनात्मक संबंध बने रहेंगे। संध्या के बाद का समय अत्यधिक थकान वाला रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें।
प्रेषक: पंडित नरेश सारस्वत, रीड़ी

