श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 मई 2026
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,इंदपालसर गुसाईंसर में शैक्षिक माहौल को और अधिक सुदृह एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से स्थानीय दानदाताओं और भामाशाहों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बैठने की उचित व्यवस्था के लिए भामाशाहों ने अमूल्य सहयोग दिया प्रधानाचार्य आनन्द प्रकाश सहारण ने बताया कि दानदाताओं ने कुल 61 सेट सुंदर और टिकाऊ टेबल-स्टूल तैयार करवाकर विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किए है। इन आधुनिक 61 सैट फर्नीचर से विद्यार्थियों को बैठने में सुविधा होगी और वे अधिक एकाग्रता के साथ अध्ययन कर सकेंगे।
इस अनुपम भेंट से विद्यालय के भौतिक संसाधनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस पुनीत कार्य और उदारता के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य आनन्द प्रकाश सहारण एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने सभी भामाशाहों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया है। प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के भामाशाहों द्वारा समय-समय पर राजकीय विद्यालयों को दिया जाने बाला यह सहयोग न केवल छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाता है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करता है।
इस दौरान मदनलाल जाखड़, श्रीमती सुनिता रानी, हरिश कुमार गुसाईवाल, अशोक कुमार पुनिया सुश्री प्रमोद कंवर सहित भामाशाह मुलाराम भादू, श्रीमती जेठी देवी भादू, शिवदान सिहं राठौड़, रामेश्वरलाल जाखड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामचन्द्र वरिष्ठ अध्यापक ने किया।


