श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 मई 2026
श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में भामाशाह द्वारा अस्पताल के ओपीडी पर्ची के एक नंबर काउंटर के पास खाली पड़ी जगह पर एक ओर ओपीडी पर्ची काउंटर के लिए एक रूम बना बनाया गया है, जिसका बुधवार शुभारंभ हुआ। दिवंगत ज्यानीमल जाड़वानी की स्मृति में उनके पुत्र इंद्रकुमार सिंधी ने रजिस्ट्रेशन (ओपीडी) एवं मेडिकल ज्यूरिस्ट (एमएलसी) कक्ष का नवनिर्माण करवाया है।

अस्पताल में तीसरा रजिस्ट्रेशन काउंटर इस कक्ष में संचालित होगा वहीं विभिन्न पुलिस जांच या कानूनी कार्रवाई के मामलों में दस्तावेजीकरण का कार्य इस कक्ष में किए जा सकेंगे। कक्ष का लोकार्पण आज अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी द्वारा विधिवत फीता अस्पताल में तीसरा रजिस्ट्रेशन काउंटर इस कक्ष में संचालित होगा वहीं विभिन्न पुलिस जांच या कानूनी कार्रवाई के मामलों में दस्तावेजीकरण का कार्य इस कक्ष में किए जा सकेंगे। कक्ष का लोकार्पण आज अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। डॉ स्वामी ने अस्पताल के विकास में दानदाताओं के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि तीसरे पर्ची काउंटर खुलने पर लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा। ऐसे में भामाशाह द्वारा सरकारी अस्पतालों में दिया गया। सहयोग उस क्षेत्र की आमजन की सेवा में ही दिया गया सीधा सहयोग है।

जेठानंद गुरनाणी व बबूल सिंधी की प्रेरणा से निर्मित कक्ष के लिए दानदाता व प्रेरक का अस्पताल प्रशासन ने आभार जताया। इस मौके पर वरिष्ठ सर्जन डॉ एसके बिहानी, डॉ एसएस नांगल, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, परमवीर चौधरी, धनराज पारीक, किशोर मारू बंशी स्वामी, भागीरथ सिंह, तुलसीराम सिंधी, देवकिशन सिंधी, हर्ष, मयंक आदि अनेक जन मौजूद रहें।



