श्रीडूंगरगढ टुडे 13 नवंबर 2026
क्षेत्र के गाँव मोमासर से 30 वर्षीया महिला ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ उसे घर से उठा कर ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सांवरमल मेघवाल व उसके भाई श्रीचंद, सुभाष व ताराचंद पुत्र नौरताराम मेघवाल गत 8 नवम्बर को शाम करीब चार बजे उसके घर के बाहर आए एवं सरेआम उसे उठा कर ले जाने की धमकी दी। बाद में आरोपी रात कऱीब 9.30 बजे पुन: लौटकर शराब के नशे में जबरन घर में घुस कर पीडिता को घसीट कर जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान आरोपी ने पीडिता के कपड़े भी फाड़ दिए। परिवादिया ने शोर मचाया तो उसकी माँ नारायणी, बहन धापू और भाई नन्दलाल आदि आए तो आरोपी उसे छोड़ कर आईंदा मौका मिलते ही उठा कर ले जाने की धमकी देते हुए भाग गए। पीडिता ने पुलिस को बताया कि छीना-झपटी के दौरान आरोपी सांवरमल को भी चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक करेगें।

