श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 नवंबर 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार, श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ महिला मंडल द्वारा स्थानीय महिला मंडल भवन में शुक्रवार को दो प्रेरणादायी एवं आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षा मंजु देवी बोथरा ने की।
प्रथम कार्यक्रम: “टिफ़िन पर चर्चा” एवं पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता
इस कार्यक्रम में कुल 30 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्हें 5 अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया था।
विशेष आकर्षण: सभी सहभागियों ने अपने घरों से स्कूल के दिनों की याद ताजा करते हुए टिफिन बॉक्स मंगवाए और सामूहिक रूप से टिफिन का आनंद लिया। भोजन के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई और चर्चा के पश्चात प्रत्येक समूह से एक प्रतिनिधि ने उसका सार प्रस्तुत किया।
पंचुअलिटी गिफ्ट: कार्यक्रम में समय पर पहुंचने वाली 13 महिलाओं को उनकी समयबद्धता के लिए ‘पंचुअलिटी गिफ्ट’ दिया ।
पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता विजेता
- प्रथम स्थान: रितु मालू
- द्वितीय स्थान: रिंकी मालू
- तृतीय स्थान (संयुक्त रूप से): मोनिका मालू तथा अंजु संचेती
द्वितीय कार्यक्रम: युवती विभाग का “सीक्रेट सखी”
इसके उपरांत युवती विभाग द्वारा “सीक्रेट सखी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवती विभाग की 18 बहनों ने भाग लिया।
इस अनूठे आयोजन में प्रत्येक युवती को उसकी सीक्रेट सखी द्वारा एक शुभकामना कार्ड और आकर्षक उपहार भेंट किए गए, जिससे आपसी सौहार्द और आत्मीयता देखने को मिली।
साध्वीश्री का मंगल पाथेय
कार्यक्रम के दौरान सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा जी ने मंडल भवन पधार कर उपस्थित सभी बहनों को मंगल दर्शन व मंगल पाथेय प्रदान किया। साध्वीश्री ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को महिला होने पर गर्व करने और अपने संस्कारों के माध्यम से इस गौरव को और अधिक बढ़ाने की प्रेरणा दी।
संचालन एवं आभार ज्ञापन
कार्यक्रम का कुशल संचालन मोनिका मालू तथा नीतू बोथरा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मंडल मंत्री अंबिका डागा ने सभी बहनों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।





