श्रीडूंगरगढ टुडे 14 नवंबर 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग 14 नवंबर 2026 (शनिवार)🕉️
पञ्चाङ्ग विवरण
- कल्प: श्वेत-वराह
- मन्वंतर: वैवस्वत
- युग: कलियुग (28वाँ चतुर्युग – प्रथम चरण)
- विक्रम संवत: 2083 [रौद्र]
- शक संवत: 1948
- अयन: दक्षिणायण (दक्षिण गोले)
- ऋतु: शरद
- मास: कार्तिक
- पक्ष: शुक्ल
- सूर्य राशि: तुला
- चंद्र राशि: धनु ➡️ 01:17 AM से मकर
- सूर्योदय: 06:35 AM | सूर्यास्त: 05:25 PM
- तिथि: पंचमी (रात 08:21 PM तक, तत्पश्चात षष्ठी)
- नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा (शाम 06:39 PM तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा)
- योग: शूल (सुबह 05:25 AM तक, तत्पश्चात गंड)
- करण: बव (सुबह 06:59 AM तक, तत्पश्चात बालव)
- दिशाशूल: पूर्व दिशा
- व्रत पर्व: सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय दिन
शुभ-अशुभ मुहूर्त
- अभिजित मुहूर्त: 11:38 AM से 12:22 PM
- राहुकाल: 09:17 AM से 10:38 AM
- यमगण्ड: 01:20 PM से 02:41 PM
- गुलिक काल: 06:35 AM से 07:56 AM
- दुर्मुहूर्त: 06:35 AM से 07:17 AM
चौघड़िया एवं होरा
🌞 दिन का चौघड़िया
- काल: 06:35 AM – 07:56 AM
- शुभ: 07:56 AM – 09:17 AM
- रोग: 09:17 AM – 10:38 AM
- उद्वेग: 10:38 AM – 11:59 AM
- चर: 11:59 AM – 01:20 PM
- लाभ: 01:20 PM – 02:41 PM
- अमृत: 02:41 PM – 04:02 PM
- काल: 04:02 PM – 05:25 PM
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ: 05:25 PM – 07:04 PM
- उद्वेग: 07:04 PM – 08:43 PM
- शुभ: 08:43 PM – 10:22 PM
- अमृत: 10:22 PM – 12:01 AM
- चर: 12:01 AM – 01:40 AM
- रोग: 01:40 AM – 03:19 AM
- काल: 03:19 AM – 04:58 AM
- लाभ: 04:58 AM – 06:36 AM
चौघड़िया फल विचार
चर में चक्र चलाइये, उद्वेगे थलगार। शुभ में स्त्री श्रृंगार करे, लाभ में करो व्यापार॥
रोग में रोगी स्नान करे, काल करो भण्डार। अमृत में काम सभी करो, सहाय करो कर्तार॥
दिन का होरा
शनि: 06:35 AM – 07:29 AM | गुरु: 07:29 AM – 08:23 AM | मंगल: 08:23 AM – 09:17 AM
सूर्य: 09:17 AM – 10:11 AM | शुक्र: 10:11 AM – 11:05 AM | बुध: 11:05 AM – 11:59 AM
चन्द्र: 11:59 AM – 12:53 PM | शनि: 12:53 PM – 01:47 PM | गुरु: 01:47 PM – 02:41 PM
मंगल: 02:41 PM – 03:35 PM | सूर्य: 03:35 PM – 04:29 PM | शुक्र: 04:29 PM – 05:25 PM
रात्रि का होरा
- बुध: 05:25 PM – 06:31 PM | चन्द्र: 06:31 PM – 07:37 PM | शनि: 07:37 PM – 08:43 PM
- गुरु: 08:43 PM – 09:49 PM | मंगल: 09:49 PM – 10:55 PM | सूर्य: 10:55 PM – 12:01 AM
- शुक्र: 12:01 AM – 01:07 AM | बुध: 01:07 AM – 02:13 AM | चन्द्र: 02:13 AM – 03:19 AM
- शनि: 03:19 AM – 04:25 AM | गुरु: 04:25 AM – 05:31 AM | मंगल: 05:31 AM – 06:36 AM
🚩 आज का राशिफल
- 🐐 मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज शुभ प्रसंग बनने से मन शांत रहेगा। धर्म के प्रति आस्था तो रहेगी लेकिन एकाग्रता की कमी के कारण दैनिक पूजा-पाठ भी औपचारिकता मात्र रह सकती है। लाभ वाले कार्यों में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र पर दैनिक खर्च लायक आमदनी हो जाएगी। स्वास्थ्य को लेकर गर्म-सर्द के कारण परेशानी हो सकती है।
- 🐂 वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): परिस्थितियां अनुकूल न होने के कारण मन में उदासी रह सकती है। दोपहर के बाद किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। मेहनत की बजाय खयाली पुलाव पकेंगे। नौकरों अथवा स्त्री वर्ग पर बेवजह शक करना भारी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर आर्थिक सुस्ती का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
- 👫 मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी जिद से अपनी कामना पूरी कर लेंगे। कार्यक्षेत्र पर विचार तो बहुत बनेंगे लेकिन क्रियान्वयन सीमित रहेगा। साज-सजावट और मौज-शौक की वस्तुओं पर खर्च होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- 🦀 कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): सेहत में सुधार आने से राहत मिलेगी लेकिन दिनचर्या व्यस्त रहेगी। अधूरे कार्यों को पूरा करने में सहयोग की कमी खलेगी। मन में नकारात्मक ख्याल आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में उलझन बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन मध्यम सुखदायी रहेगा।
- 🦁 सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आप अपनी कुशलता से सबका दिल जीतेंगे। परमार्थ के लिए समय और धन खर्च करेंगे, जिसके बदले सम्मान मिलेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ होते-होते आगे के लिए टलने से निराशा हो सकती है। प्रलोभन के चक्कर में सरकारी उलझन से बचें। मित्रों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- 👩 कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): दिन थोड़ा प्रतिकूल है। सोच-समझकर ही निर्णय लें। महिलाओं की अनदेखी होने पर गुस्सा बढ़ सकता है। काम-काज में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। धन लाभ के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
- ⚖️ तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): धन लाभ की कामना से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन खर्च बने रहने से हाथ में पैसा रुकेगा नहीं। असहाय लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। व्यर्थ के कार्यों पर खर्च से बचें। संध्या का समय मित्रों और परिजनों के साथ आनंददायक बीतेगा।
- 🦂 वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज लापरवाही भारी पड़ सकती है। संयम की कमी के चलते विपरीत फल मिल सकते हैं। व्यवसाय में अधिक झंझटों से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखना कठिन होगा। खून एवं हाथ-पैरों में असामान्यता की समस्या हो सकती है।
- 🏹 धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे): मानसिक चंचलता के कारण विवेक प्रभावित हो सकता है। बिना सोचे बोलने से बचें, अन्यथा अपनों का मन दुखी हो सकता है। व्यवसाय से लाभ अवश्य होगा। नौकरीपेशा लोग आराम के मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- 🐊 मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी): मानसिक उलझनें दिनभर परेशान कर सकती हैं। नापसंद कार्य भी मजबूरी में करना पड़ सकता है। पूर्व की किसी गलती के उजागर होने से घर में कलह की स्थिति बन सकती है। व्यवसायी वर्ग को उधारी के चलते आंशिक परेशानी हो सकती है।
- 🍯 कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): दिन लाभदायक रहेगा लेकिन आकस्मिक खर्च अनियंत्रित हो सकते हैं। दिन के आरंभ में परिजनों से छोटी-मोटी नोकझोंक संभव है। भाग्य का साथ मिलने से धंधा बेहतर चलेगा। विपरीत लिंगी मित्रों के चक्कर में मान-सम्मान का ध्यान रखें।
- 🐳 मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): पैतृक सुख और मनोरंजन के अवसर सुलभ होंगे। दोपहर से कार्यों के प्रति गंभीरता आएगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए समय और धन खर्च होगा। पैतृक मामलों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- विशेष संदेश एवं पौराणिक संदर्भ
- शनि देव न्याय और कर्म के देवता हैं, जो हर व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल देते हैं।
- पौराणिक कथाओं के अनुसार, शनि देव सूर्य देव और देवी छाया के पुत्र हैं। जब शनि देव माता छाया के गर्भ में थे, तब माता ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी।
- तपस्या के दौरान खान-पान की सुध न रहने के कारण उसका प्रभाव गर्भ में पल रहे बालक पर पड़ा और शनि देव का वर्ण (रंग) श्याम (काला) हो गया।
- भगवान शिव ने शनि देव को नवग्रहों में न्यायाधीश का स्थान दिया है। वे मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब रखते हैं। जो व्यक्ति सच्चाई और अच्छे मार्ग पर चलता है, शनि देव उसकी रक्षा करते हैं।
पंडित नरेश सारस्वत (रीड़ी)

