श्रीडूंगरगढ टुडे 14 नवंबर 2026
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव रीड़ी से एक दुःखद खबर सामने आई जहाँ शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना रीडी गांव की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात एक 22 वर्षीय युवा किसान बिजली हादसे का शिकार बन कर अपनी जान गंवा बैठा। रीडी निवासी खेताराम अपने पैतृक खेत में कृषि कार्य कर रहा था एवं इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचें, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई मोहनलाल ने बताया कि इस संबध में मृतक के ताऊ के बेटे भाई शिवदयाल जाट ने मर्ग दर्ज करवाई है।


