श्रीडूंगरगढ टुडे 14 नवंबर 2026
बीदासर पंचायत समिति की नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत रामदेवरा की सरपंच पूजा देवी कताला (मेघवाल) अपने पति श्रवण पटवारी ( सरपंच प्रतिनिधि) के साथ श्रीडूंगरगढ़ के अम्बेडकर कॉलोनी, कालूबास में अपने पीहर पहुंची यहां पूर्व पार्षद मंगतूराम मेघवाल के निवास पर मेघवाल समाज एवं मोहल्लेवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सरपंच निर्वाचित होने के बाद पहली बार पीहर पहुंची बेटी का समाज के लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने साफा एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समाज के लोगों ने पूजा देवी के सफल कार्यकाल और ग्राम पंचायत रामदेवरा में विकास के नए आयाम स्थापित होने की कामना की।

इस दौरान पूर्व पार्षद मंगतूराम मेघवाल, पूर्व पार्षद हीरालाल मेघवाल, पूर्व पार्षद पोकरलाल मेघवाल, पूर्व पार्षद नानूराम मेघवाल, जगदीश मेघवाल,भंवरलाल जयपाल, संदीप भारतीय पूर्व तहसील अध्यक्ष भीम आर्मी श्रीडूंगरगढ़, सुनील आजाद समेत बड़ी संख्या में समाज के युवा, महिलाएं एवं गणमान्य समाज के लोग मौजूद रहे।




