श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 नवंबर 2026
महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की आवश्यक बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास परिसर में आयोजित की गई। बैठक में छात्रावास के विकास कार्यों, शैक्षणिक गतिविधियों और भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के शुरुआत में सुशील सेरडिया द्वारा अब तक के निर्माण कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने समीक्षा की।
प्रमुख सहयोग घोषणाएं
- ₹1,01,000/- – चौधरी पूर्णाराम गोदारा एवं गोपालराम गोदारा (गुसाईंसर बड़ा) की स्मृति में परिवारजनों द्वारा।
- ₹1,01,000/- – चांदराम चाहर (सरपंच प्रतिनिधि, जैसलसर)।
- ₹42,000/- (स्कॉलरशिप सहयोग) – किशनलाल तेतरवाल, श्रीडूंगरगढ़।
- 10 HP शक्ति सहयोग – बस्तीराम गोदारा, श्रीडूंगरगढ़।
- ₹11,000/- (सदस्यता सहयोग) – डॉ. विजय तेतरवाल, डॉ. दीपिका और धर्मवीर डांगी द्वारा।
बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय एवं प्रस्ताव
व्यापक जन-भागीदारी: संस्था में समाज के प्रत्येक वर्ग और व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम ₹11,000/- की राशि के अधिकाधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया।
शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा: दोनों छात्रावासों में वर्तमान में संचालित शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विचार-विमर्श किया गया।
समाजहित के मुद्दे: बैठक में समाज के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक और सकारात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव: एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य
अध्यक्षीय उद्बोधन में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “समाज एवं राष्ट्र का भविष्य शिक्षा पर आधारित है। समाज की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दानदाताओं का हमेशा तत्पर रहना हम सभी के लिए एक अनुकरणीय सोच का प्रतीक है।”
प्रमुख उपस्थिति एवं सुझाव
बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, सेवानिवृत्त न्यायाधीश दयाराम गोदारा, शारदा चोटिया, मेघाराम महिया, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, चन्द्राराम कुकणा, किशनाराम गोदारा, भंवरलाल जानूं, चांदराम चाहर, प्रभुराम बाना, हेतराम जाखड़, गोवर्धनराम खिलेरी और कुम्भाराम गोदारा ने समाजहितकारी मुद्दों पर अपने बहुमूल्य सुझाव रखे।
इस अवसर पर मोडाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, ताजाराम गोदारा, मोहनलाल भादू, मुखराम नैण, सुरजाराम चाहर, डालूराम कस्वां, नेताराम गोदारा, सहीराम आर्य, गंगाराम गोदारा, रामचन्द्र गोदारा, नेमाराम तरड़, रामलाल गोदारा, दुर्गाराम महिया, देवाराम ज्याणी, गोपाल खिलेरी, रामचन्द्र गीला, रेखाराम लुखा, धर्मपाल बांगड़वा, कुम्भाराम घिंटाला, गोपीराम सिहाग, देवाराम गोदारा, धर्मवीर डांगी, हंसराज गोदारा, रामलाल जाखड़, कुम्भाराम भुंवाल, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, देवेन्द्र राहड़, मालाराम, सुभाष कड़वासरा सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार व्यक्त किया।





