श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 मार्च 2026
उपतहसील सूडसर के पांचों गांवों में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष 2083 के शुभारंभ पर गाजे-बाजे के साथ विशाल धर्मयात्रा निकली। धर्मयात्रा में भगवान श्रीराम के जयकारे गुंजते रहे जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान सैकड़ों सनातनी युवा व बच्चे केसरिया साफा पहने, हाथ में भगवा ध्वज लिए नजर आए और जय श्रीराम के जयकारों के साथ दुगुने जोश से आगे बढ़ते रहे। जिससे महौल चारो ओर भगवामय नजर आया। टेऊ कुंआ की मुख्य चौपाल से धर्मयात्रा का शुभारंभ हुआ जो मुख्य बाजार से होकर सूडसर कुंआ चौपाल,वीर तेजाजी मंदिर, देराजसर कुंआ चौपाल, ठाकुरजी के मंदिर, गोपालसर कुंआ चौपाल, दुलचासर खारिया कुंआ चौपाल, पीपल गट्टा, शेरों वाली घाटी, मालसी मार्केट टेऊ से रेलवे फाटक होकर सूडसर हनुमानजी मंदिर में पहुंची यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। हनुमान मंदिर में सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ।इसके ततपश्चात महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ ही धर्मयात्रा विसर्जित हुई। इस दौरान धर्मयात्रा में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, भगवा सेना, भाजपा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।




